
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मसूरी रोड़ स्थित किशनपुर तिराहे पर स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं मालार्पण किया। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मोहक निर्तय में प्रतिभाग करने वाले में चाँदनी, स्मृति, मुस्कान, काजल, रूपा को कृषि मंत्री द्वारा सर्टिफिकेट एवं मेडल दे कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंत्री जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, आत्मबल और सेवा भाव का संदेश पूरी दुनिया को दिया, जो सदैव मार्गदर्शक रहेगा।

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान