देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कोविड के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित छावनी परिषद जनरल अस्पताल का निरीक्षण किया। मंत्री जोशी से अस्पताल में तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री जोशी ने अस्पताल में कैंट क्षेत्र के लोगों को लगातार आ रही समस्याओं पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
मंत्री जोशी ने कहा कि पिछले कोविड के समय सरकार के साथ-साथ और विधायक निधि, सांसद निधि के साथ ही कई संस्थाओं के सहयोग से इस अस्पताल का निर्माण किया गया था और इस उम्मीद के साथ अस्पताल बनाया गया था कि इस अस्पताल का लाभ कैंट क्षेत्र की आम जनता को मिले।
मंत्री जोशी में सभी समस्याओं के समाधान के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने और एक माह के भीतर 28 जनवरी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को निर्देशित किया। इसके अलावा मंत्री जोशी ने कहा जो पीपीपी मोड़ पर संचालित अस्पताल है, उनके मानक के आधार पर ही ओपीडी की पर्ची का शुल्क लिया जाए। मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल का प्रयोग बृहद जनहित में नहीं किया गया तो सरकार इसकी रिकवरी कैंट बोर्ड से करेगी।
इस अवसर पर छावनी परिषद सीईओ अभिनव सिंह, सीएमओ मनोज उप्रेती, पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र कौर सोंधी, मनोज क्षेत्री, प्रभा शाह, नीतू बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,. अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
मसूरी में पहले से लगे क्रॉस बैरियर के पास ही एमडीडीए लगा रहा रेलिंग, जनता के लाखों रूपये के इस्तेमाल पर उठे सवाल स्थानीय लोगों ने बताया सरकारी धन की बर्बादी, प्रस्ताव तैयार करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और निर्माण कार्य रोकने की मांग’’.!