
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार)डोईवाला
शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जी-20 के अंतर्गत जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंद्रमणी बडोनी चौक तक किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की डा. अग्रवाल ने सराहना करते हुए अधिकारियों की पीठ थपथपाई। साथ ही एमडीडीए के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी को रेलवे ब्रिज, इंद्रमणी बडोनी चौक, गौरा देवी चौक, डिवाइडर पर बड़े कलरफुल पौधों के गमले लगाने तथा बडोनी चौक के पास फसाड योजना के तहत दुकानों के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।
रविवार को मंत्री डा. अग्रवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां एमडीडीए द्वारा उद्यान, बागवानी के कार्यों का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर ग्राउंड कवर तथा विभिन्न प्रजाति के कलरफुल पौधे जिनमें पाम की फाक्सटैल, वसिंगटोनिया, चांदनी, स्टार लाइट, कॉपर बोटल ब्रश आदि लगाए गए हैं, जो हर मौसम के लिए उपयोगी हैं तथा सदाबहार है।
डा. अग्रवाल ने एयरपोर्ट पर बनी पेंटिंग का भी निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 13 जिलों की थीम पर आधारित पेंटिंग बनाई गई है, जिसे डा. अग्रवाल द्वारा सराहा गया। इसके बाद डा. अग्रवाल रानीपोखरी से होते हुए नरेंद्रनगर बैंड पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बैंड पर लगाई गई विभिन्न प्रजाति के पौधों को वन क्षेत्र को ध्यान में रखकर लगाया गया है। इसमें बैम्बू, यूका, यूफारेबियामिली, फर्न, जंगली बांस आदि शामिल हैं।
इसके बाद डा. अग्रवाल इंद्रमणी बडोनी चौक पहुंचे। उन्होंने एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को रेलवे ब्रिज, इंद्रमणी बडोनी चौक, गौरा देवी चौक, डिवाइडर पर बड़े कलरफुल पौधों के गमले लगाने तथा बडोनी चौक के पास फसाड योजना के तहत दुकानों के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।


More Stories
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ दौड़ मे भाग लेकर जवानो का किया उत्साह वर्धन_प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा, RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी, जिम आदि का किया निरीक्षण.!
सेवा क्रांति वेलफेयर के मोनू सिंह ने किया नेक काम, ना जात देखी ना देखा धर्म गंभीर रूप से बीमार के लिए किया रक्तदान !
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ क़ी कार्यवाही, बाजार चौकी ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक क़ी बरामद.!