
आपके पसंदीदा न्यूज पोर्टल राष्ट्रीय दिया समाचार ने मसूरी के माल रोड पर चल रहे निमार्ण कार्य मे लगे जेसीबी ड्राइवर और उसके सहयोगी ने रात करीब 10 जेसीबी को स्टार्ट करने से पहले सीट पर बैठकर दो दो पैग लगाये जिसके बाद मालरोड की सडक को बेतरतीब ढंग और लापरवाही से तोडने लगे हैरानी की बात ये थी की ठीक उसी वक्त उतराखंड पुलिस के दो जवान अपनी बाईक से गुजरते हुए भी कैमरे मे कैद हुए लेकिन उन दोनो ने भी इस घटना का संज्ञान लेना उचित नही समझा जिसका हमने विडियो भी आप सभी को अपनी खबर मे दिखाया था खबर का संज्ञान हमने मसूरी थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट को भी कराया था मगर उनसे पहले मसूरी व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मौके पर पहुचकर दोनो आरोपीयो को पकड़कर थाने मे दाखिल करा दिया और दोनो आरोपीयो के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्यवाही कराई जिसके बाद पुलिस ने रात्रि में शराब पीकर जेसीबी चलाने वाले चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर जेसीबी सीज कर दी।
*पकड़े गए व्यक्तियों के नाम पते*
1- नारायण थापा पुत्र श्री जीत बहादुर थापा निवासी हाथीपांव मसूरी थाना मसूरी जनपद देहरादून दो उम्र 26 वर्ष
2- वीरेंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी ग्राम बूंगा नारायणगढ़ जनपद चमोली उम्र 25 वर्ष
अभियुक्तों विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!