
प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से स्पेशल ड्राइव चलाकर हर घर जाकर वोटरो को मतदान की शपथ दिलाने का अभियान चलाने के निर्देश दिये जिसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय में बैठक लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और जिन बूथों में पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिये मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट करने की शपथ दिलाने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए टारगेटेड एप्रोच के साथ हर संभव प्रयास किए जाएं। बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों को सक्रियता से काम करना होगा। बूथ वार रणनीति बनाई जाए। पिछले चुनावों में जिन बूथों में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर विशेष फोकस किया जाए। इन बूथों पर कम मतदान के कारणों का विश्लेषण करते हुए, योजना बनाई जाए।
डॉ पुरुषोत्तम ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाते हुए हर घर जाकर मतदान की शपथ दिलाई जानी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान शपथ के साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों का दैनिक कैलेंडर बनाकर उसके अनुरूप कार्यक्रम चलाए जाएं।
उन्होंने कहा कि वोटर जागरूकता के लिए मीडिया के हर प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदान दिवस की थीम ‘नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’ थी। इसका संदेश हर मतदाता तक पहुंचना चाहिए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!