जिला अधिकारी देहरादून और सचिवालय से चंद मिनट की दूरी पर मौजूद नगर निगम का वार्ड नंबर 4 पिछले 1 हफ्ते से कूड़े के देर में तब्दील होता जा रहा है गौरतलब है की इस वार्ड के कूड़े का उठान एकॉन वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के हाथों में था लेकिन अपने काम मे लापरवाही करने के चलते जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने उक्त कंपनी का करार निरस्त कर दिया था इसके बाद से ही इस छेत्र से कूड़े का उठान नहीं हुआ है जिसके चलते ब्रह्मपुरी की गलियां और चौक कुड़े के ढेर से भरते जा रहे हैं कुछ लोग अपने घर के कूड़े को सड़कों के किनारे कट्टो में भर भर कर फेंक रहे हैं जो तेज धूप में पड़ा रहने के कारण बहुत ही जबरदस्त बदबू फैलने लगा है आसपास के लोगों का दुर्गंध के मारे जीना मुहाल हो गया है जब इस बारे में हमने वार्ड नंबर 4 के पार्षद से फोन कर इस स्थिति से अवगत होने का प्रयास किया तो उन्होंने लगातार फोन करने के बाद भी फोन उठाकर जवाब नहीं दिया क्षेत्र वासियों का कहना है की अगर कूड़े का ढेर सड़को पर इसी तरह पड़ा रहा तो छेत्र मे बीमारियो का सम्राज्य होने मे देर नहीं लगेगी अब देखना यह ही देहरादून की हर छोटी बड़ी समस्या को गंभीरता से लेने वाले जिलाधिकारी सविन बंसल इस समस्या का निदान कितनी जल्दी करते हुए छेत्र की जनता को कूड़े के ढेर से कब मुक्ति दिलाते है!

More Stories
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !
जिलाधिकारी ने गुप्त सुचना मिलने के बाद ऑर्डिनेंस गैस सेवा की गाड़ी पर कराई छापेमारी, गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलेंडर से गैस चोरी कर बेचते पकडे रंगे हाथ, जिला पूर्ति टीम ने सभी सिलेंडरो को किया जब्त, जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर थाना रायपुर ने मुक़दमा दर्ज़ कर जाँच की शुरू.!
देहरादून की राजपुर पुलिस ने एसओजी की मदद से शातिर जलसाज़ को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने लोगो को झांसे मे लेकर लाखो रुपयों की ठगी की घटना को दिया था अंजाम, पकड़ा गया शातिर आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने.!