आज बड़ी खबर: मनु और सरबजोत दून में सीख चुके हैं निशानेबाजी के गुर, जोड़ी ने जीता कांस्य पदक…..
देहरादून: सरबजोत साल 2021-22 में ट्रेनिंग के लिए कुछ दिन दून में रहे थे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व उत्तराखंड के गोल्डन बॉय जसपाल राणा ने ही उन्हें निशानेबाजी के गुर सिखाए थे।
पेरिस ओलंपिक की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में मंगलवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने देश के लिए कांस्य पदक जीत देशवासियों को गौरवान्वित किया है। जहां ओलंपिक से ठीक कुछ महीने पहले मनु ने दून में निशानेबाजी के गुर सीखे। वहीं सरबजोत का भी दून से नाता रहा है।
सरबजोत साल 2021-22 में ट्रेनिंग के लिए कुछ दिन दून में रहे थे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व उत्तराखंड के गोल्डन बॉय जसपाल राणा ने ही उन्हें निशानेबाजी के गुर सिखाए थे। जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा ने बताया, मनु से पहले सरबजोत प्रशिक्षण के लिए दून आए थे
बताया, सरबजोत भी जसपाल राणा से कोचिंग ले चुके हैं। हालांकि वह कुछ ही दिन संस्थान में रहे। जबकि मनु वर्तमान में राणा से ही प्रशिक्षण ले रहीं हैं। दोनों ही खिलाड़ी देहरादून में जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी आ चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों के पदक जीतने के मौके पर मंगलवार को संस्थान में जश्न मनाया गया।


More Stories
भारत विकास परिषद की मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर द्वारा बी डी इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का किया आयोजन, समागम मे मौजूद सभी छात्राओं को युवा अवस्था मे होने वाली बीमारियों को लेकर किया गया जागरूक.!
राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने किया जिला चिकित्सालय का ओचक निरिक्षण,मरीज़ो से बात कर मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायज़ा, अस्पताल की साफ सफाई देख चिकित्सा अधीक्षक को दीं शाबाशी,
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी