
मुज़फ्फरनगर की थाना भोपा पुलिस ने 4 जुआरीओ को गिरफ्तार किया है पुलिस को आरोपियों कब्जे से 20,700/- रुपये नगद व ताश के पत्ते बरामद हुए है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भोपा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम जौली अकबर पुर मार्ग पर स्थित एक निर्माणाधीन दुकान में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान की घेराबन्दी की गयी तथा दबिश देकर मौके पर जुआ खेल रहे 04 जुआरी अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 20,700/- रुपये नगद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* अरशद पुत्र इशरत निवासी ग्राम रहकडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर
*2.* फैसल पुत्र राशिद निवासी ग्राम रूडकली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर
*3.* शादाब पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम खेडीफिरोजाबाद थाना ककरौली , मुजफ्फरनगर
*4.* गय्यूर पुत्र यूसुफ निवासी रूड़कली थाना भोपा मुजफ्फरनगर
*बरामदगी-*
🔹 20,700/- रुपये नगद
🔹 52 ताश के पत्ते
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 13/26 धारा – 3/4 सार्वजनिक जुआ अधि0 व 112 बीएनएस
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 सुमित चौधरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*2.* है0का0 889 पवन शर्मा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 890 तेजेन्द्र सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 564 सेतन्द्र कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2004 बन्टी शर्मा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस,वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही,अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार.!
मुज़फ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने शातिर अपराधी गैंगस्टर डकैती और आपराधिक घटनाओ मे वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की कई घटनाओ मे रहा था शामिल.!
टिहरी पुलिस की सतर्कता से एक है परिवार चार लोगो की बचाई जान,चारो लोग गंगा स्नान के दौरान बह गये थे गंगा के तेज़ बहाव मे, टिहरी पुलिस के जवानो ने अपनी जान पर खेलकर बचाई चारो की जान.!