
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध नशा तस्करो के विरुद्व कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानो से 02 नशा तस्करो को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के कब्ज़े से 13.81 ग्राम अवैध स्मैक व डिजिटल तराजू बरामद किया है आपको बता दे की जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद पुलिस को निर्देशित किया गया है ।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन के अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर पुलिस टीमो द्वारा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है ।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में ऐक्टिव रहकर दिनाक 11.01.2026 को चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 02 व्यक्तियो को 13.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा गया।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
1-मु0अ0सं0 53/26 धारा 8/21 N.D.P.S. Act बनाम आदिल
2-मु0अ0सं0 54/26 धारा 8/21 N.D.P.S. Act बनाम सुहेल
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- आदिल पुत्र कामिल निवासी ग्राम नेहन्दपुर सुठारी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
2- सुहेल पुत्र गुलसनवर निवासी ग्राम नेहन्दपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
1- अभियुक्त आदिल से बरामद- 9.81 ग्राम अवैध स्मैक मय इलेक्ट्रानिक तराजू
2- अभियुक्त सुहेल से बरामद- 4 ग्राम अवैध स्मैक
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 कर्मवीर सिंह
2-उ0नि0 नीरज रावत
3-हे0कानि0 पंचम प्रकाश
4-हे0कानि0 गजेन्द्र पंवार
5-हे0कानि0 रविन्द्र नागर
6-कानि0 अनिल वर्मा

More Stories
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया खुलासा, चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद, पकडे गए आरोपी घरो मे पेंट पुताई की आड़ मे देते थे चोरी की घटनाओ को अंजाम !
नैनीताल की काठगोदाम पुलिस ने नशे की जड़ पर किया कड़ा प्रहार, पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध के साथ दिलशाद को किया गिरफ्तार,अवैध स्मैक की मंडी बन चुके बरेली से लाकर टम्पू चलाने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक की सप्लाई ,आरोपी से पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत है करीब 17 लाख, नैनीताल पुलिस ने अब तक करीब सवा चार करोड़ रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे की कुशल रणनीति का मिला सकारात्मक परिणाम, लक्ष्मण झूला पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी सनीउर रहमान सत्यसाधू बन कर कर रहा था तीर्थ नगरी ने निवास !