
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की पथरी पुलिस ने एक शातिर नशे के कारोबारी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे स्मैक बरामद कर NDPS एक्ट में मुक़दमा दर्ज किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया था जिसके अनुपालन में पथरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर पुलिस टीमो द्वारा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है ।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में एक्टीव रहकर दिनांक 11.01.2026 को चैकिंग के दौरान पथरी क्षेत्र से 01 व्यक्ति को 25.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त के विरुद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 16/2026 धारा 8/21/60 NDPS ACT
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अहसान पुत्र असलम निवासी जामा मस्जिद सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र 30 वर्ष
*विवरण बरामदगी*
25.15 ग्राम अवैध स्मैक।
*पुलिस टीम-*
1- व.उ.नि.यशवीर सिंह नेगी
2- उ.नि.महेन्द्र पुंडीर
3- कां 224 सुशील कुमार
4- कां 1179 अजीत तोमर

More Stories
महिला आरक्षण बिल गिरने पर सड़कों पर उतरी मातृशक्ति, देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा, इसके लिए किया गया काम: मुख्यमंत्री
चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए–सीएम धामी