
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आज जवानों की आवासीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए थाना बहादराबाद में बनाए जा रहे 2BHK फ्लैटों के निर्माण कार्यों की नींव रखते हुए चिन्हित भूमि का पूजन किया गया।
पुलिस जवानों और उनके परिजनों के रहने की व्यवस्थाओं में आ रही समस्या को दूर करने के लिए थाना बहादराबाद में किए जा रहे इस निर्माण कार्य में कुल 12 फ्लैट बनाए जाएंगे। 04 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के निर्माण के लिए 01 वर्ष की समय सीमा तय की गई है।
इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक पंकज गैरोला, Asp / सीओ सदर जितेंद्र मेहरा ,सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर, प्रभारी सीओ सिटी राकेश रावत, थानाध्यक्ष बहादराबाद नरेश राठौर एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!