उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में आज मतदान से पहले अजय भट्ट पहुंचे मंदिर, लिया आशीर्वाद…..
नैनीताल: नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर पहले चरण की आज वोटिंग हो रही है। ऐसे में नैनीताल लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अजय भट्ट पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आ रहे हैं। आज तड़के उन्होंने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की, इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय भट्ट ने कहा पहाड़ से लेकर मैदान के क्षेत्र में बीजेपी के पक्ष में माहौल है।
उन्होंने कहा सरकार के खिलाफ किसी भी तरह से कोई माहौल नहीं है और जनता ने एक बार फिर से बीजेपी को लाने का मन बना लिया है। हालांकि नैनीताल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत में अपने मत का प्रयोग करेंगे जिसके लिए वह रानीखेत को रवाना हो गए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक