
सुप्रीम कोर्ट* में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुनवाई हेतु दिनांक 24.02.2026 की तिथि नियत है। निर्णय के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूर्ण रूप से मुस्तैद रहते हुए आज एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा सभी अधीनस्थ प्रभारियों को कार्यवाही के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए गए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्बाध रूप से सरकारी कार्यवाही किए जाने हेतु अत्याधुनिक अस्लाहों के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल, फायर यूनिट, टियर गैस, ड्रोन यूनिट्स एवं पीएसी की तैनाती की गई है।
👉🏻एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की जा रही है।
👉🏻पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस की चैकिंग।
👉🏻 संदिग्धों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्यवाही जारी रहेगी।
👉🏻 लोकल की 🆔 न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा।
👉🏻 कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही।
पुलिस द्वारा *शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु* रेलवे स्टेशन, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ठोकर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाईन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा, रेलवे स्टेशन गेट आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के नेतृत्व में फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, थाना पुलिस बल, पीएसी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी नैनीताल * की क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में शासन प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें, अफवाह न फैलाएं, किसी भी तरह की गलत बयानबाजी तथा किसी प्रकार का व्यवधान करने एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास न करें। जनपद पुलिस फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की पोस्ट करने से बचें।

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी के तीन मोबाइल और अन्य कीमती सामान किया बरामद,आरोपी ने अपनी बीमारी का इलाज़ कराने के लिए दिया था चोरी की घटना को अंजाम.!
मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन,पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में 1 जुलाई से बंटेगा तीन महीने का एडवांस राशन,चारधाम मार्ग वाले जिलों को प्राथमिकता, विभाग ने खाद्यान्न भंडारण की तैयारी की पूरी.!
ई-मेल से मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मसूरी मे दहशत का माहोल ,पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्टमोड़ पर.!