
उत्तराखंड पुलिस सेवा सुरक्षा के साथ साथ मानवता का धर्म निभाने मे भी किसी से पीछे नहीं है आज देवभूमि उत्तराखंड की चम्बा पुलिस ने करीब 15 यूनिट रक्तदान कर लगभग 45 लोगो के जीवन को बचाने का भागीरथी प्रयास किया है आज परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेन्टर, ऋषिकेश द्वारा कस्बा चम्बा क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविर में कोतवाली चम्बा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में कोतवाली चम्बा पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। पुलिस कर्मियों ने न केवल रक्तदान किया बल्कि शिविर के सफल आयोजन में भी सहयोग प्रदान किया। क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आयोजनकर्ता संस्था द्वारा चम्बा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━
👮♂️ रक्तदान करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण
1️⃣ व0उ0नि0 सत्येन्द्र भण्डारी
2️⃣ अपर उ0नि0 जयकुमार
3️⃣ अपर उ0नि0 प्रदीप कुमार
4️⃣ हे0कानि0 रामकिशोर
5️⃣ कानि0 चन्द्रमोहन
6️⃣ कानि0 नितेश राणा
7️⃣ कानि0 हरेन्द्र रावत
8️⃣ हो0गा0 अमित नेगी

More Stories
बम की धमकी के बाद नगर पालिका परिसर कराया गया खाली,बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियों ने खांगला पूरा परिसर ; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक सामान !
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी के तीन मोबाइल और अन्य कीमती सामान किया बरामद,आरोपी ने अपनी बीमारी का इलाज़ कराने के लिए दिया था चोरी की घटना को अंजाम.!
मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन,पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में 1 जुलाई से बंटेगा तीन महीने का एडवांस राशन,चारधाम मार्ग वाले जिलों को प्राथमिकता, विभाग ने खाद्यान्न भंडारण की तैयारी की पूरी.!