देहरादून
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय- वित्त समिति की बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से संबंधित महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अंतर्गत जनपद चंपावत मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मैदान में स्टेडियम निर्माण कार्य तथा जनपद चंपावत में गोलज्यू कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत श्री गोलू देवता कॉरिडोर के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई।
देहरादून जनपद में आमवाला तरला क्षेत्र में रिंग फेसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 1788.34 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित आमवाला तरला सीवरेज परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, केंद्रीय कारागार सितारगंज के विस्तारीकरण कार्य हेतु 3814.72 लाख रुपये की धनराशि की मंजूरी दी गई।
बैठक में गोलापर, हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवन तथा 100 बेड क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण हेतु 2679.37 लाख रुपये की योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद चंपावत मुख्यालय स्थित गोल्जयु मंदिर के समीप लोक निर्माण विभाग एवं पशुपालन विभाग की भूमि पर पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के तहत श्री गोलज्ज्यू देवता कॉरिडोर के निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का प्रस्ताव मंदिर को केंद्र में रखते हुए तैयार किया जाए तथा इसमें स्थानीय एवं कुमाऊं की पारंपरिक संस्कृति की झलक के साथ-साथ मंदिर के आसपास नैसर्गिक विकास से संबंधित निर्माण कार्यों को सम्मिलित किया जाए।
बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, दिलीप जावलकर, एस.ए. Adannki, रणवीर सिंह चौहान, धीरज गब्र्याल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षण संस्थान की 06 छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर तत्काल गठित की गईं थाना दिनेशपुर पुलिस की 03 टीमें, त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
एसएसपी कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने कुम्भ मेला को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, आगामी कुम्भ मेला क़ी सुरक्षा और सुचारु यातायात को लेकर दिये अहम निर्देश.!
त्यौहारी सीजन को लेकर FDA की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से मसूरी तक मिठाई और रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण,. आठ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, दस्तावेज अधूरे मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस*