
दिनांक 11/12/23 को रात्रि लगभग 9:30 बजे चौकी जोगीवाला को सूचना प्राप्त हुई की मोहकमपुर फ्लाई ओवर पर एक मोटरसाइकिल एवं महिंद्रा यूटिलिटी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमे मोटरसाइकिल सवार, जो पुलिस की वर्दी में है, गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस सूचना पर थाना नेहरुकोलोनी से पुलिस बल को मौके पर भेजा गया एवं 108 कॉल करके बताया गया। मौके पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे तत्काल 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भिजवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान कांस्टेबल पंकज जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद जोशी निवासी रेशममाजरी, जीवनवाला थाना डोइवाला, ज़िला देहरादून वर्तमान तैनाती पुलिस लाइन जनपद देहरादून के रूप में हुई । घायल कांस्टेबल पंकज जोशी की कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। उक्त प्रकरण में थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियोग पंजीकृत कर यूटिलिटी वाहन चालक अभियुक्त आशीष नेगी पुत्र विनोद कुमार निवासी बालावाला थाना रायपुर देहरादून को गिरफ़्तार किया गया।
दिवंगत पंकज जोशी 2002 बैच के आरक्षी थे, जो मूल रूप से ग्राम दयाल गांव, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। दिवंगत पंकज जोशी को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके रेशममाजरी स्थित घर में अंतिम सलामी दी गई।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !