
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफलतापूर्वक समापन एवं इसमें मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण एवं हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा किये गए *शानदार सौन्दर्यकरण कार्यों व निवेश में प्राधिकरणों की भी भागीदारी सुनिश्चित होने पर* आज राज्य के शहरी विकास एवं आवास-विकास मंत्री ने विधानसभा स्थित कक्ष में दोनों प्राधिकरण के अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य की राजधानी देहरादून में दो दिनों तक हुई इस समिट की सफलता में दोनों प्राधिकरण का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि दोनों प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिकलर देहरादून शहर के सौंदर्यीकरण को चार चांद लगाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यही नहीं प्राधिकरणों के माध्यम से हजारों करोड़ का निवेश भी सुनिश्चित हुआ जो कि निश्चित की काबिलेतारीफ है।
इस अवसर पर मंत्री ने *मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया एवं हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह एवं सचिव उत्तम सिंह* को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों प्राधिकरणों के अभियंताओं को भी उन्होंने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !