
*1- थाना नेहरुकोलोनी*
*नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा वर्ष 2013 तथा 2016 से वांछित चल रहे दो वारेंटियो को किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा मा0 न्यायालयों से प्राप्त वारेंटों की शत प्रतिशत तामीली तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तो की जल्द गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा दिनांक 11/12/2023 को सुराग रस्सी/ पता रस्सी के मध्यम से वर्ष 2013 व 2016 से वांछित चल रहे 02 वारंटीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त एनडीपीएस एक्ट तथा एन0आई0 एक्ट के मामलों में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश न होकर लगातार फरार चल रहे थे।
*नाम पता वारंटी/अभियुक्त*
1- सूरज थापा पुत्र स्वर्गीय श्री नर बहादुर थापा निवासी हरिपुर नवादा थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 40 वर्ष जनपद देहरादून।
संबंधित वाद संख्या 67/2013 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
2- भगवती प्रसाद भट्ट निवासी – 25/3 शास्त्री नगर देहरादून, उम्र 53 वर्ष, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून
वाद संख्या – 4520/16 धारा 138 N.I. Act
*पुलिस टीम*
1- म0उ0नि0 कविता नाथ, प्रभारी चौकी डिफेंस कॉलोनी जनपद देहरादून।
2- कानि0 गुरजीत
*2- कोतवाली नगर*
*12 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ़्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनाँक – 11/12/23 को मु0अ0सं0 61/11 वाद संख्या 587/13 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट की तामीली में एक अभियुक्त वाहिद को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त विगत 12 वर्षों से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश न होकर लगातार फरार चल रहा था।

*नाम पता अभियुक्त-*
वाहिद पुत्र फुरकान निवासी वाहिद डेयरी कॉवली रोड, चौकी लक्ष्मणचौक कोतवाली नगर, जनपद देहरादून उम्र-38 वर्ष
*पुलिस टीम*
उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद
हे0कॉ0 396 ओमकुमार

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !