
केदारनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धांलुओं के लिए बुरी खबर आ रही है रुद्रप्रयाग पुलिस के हवाले से खबर मिली है की लगातार हो रही बारिश के चलते गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की तरफ (करीब 1.5 किलोमीटर दूरी पर) पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर्स, मलबा पत्थर आने से मार्ग पूरी तरह से आवागमन हेतु बाधित हो गया है। यहां पर रुक-रुककर पत्थर इत्यादि गिर रहे हैं। सीओं गुप्तकाशी विकास पुंडीर ने बताया की सम्बन्धित कार्यदाई संस्था के स्तर से मौके पर जेसीबी भिजवाई जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों तरफ से पुलिस बल मौके पर मौजूद है। केदारनाथ से गौरीकुण्ड वापस पहुंच रहे यात्रियों को गौरीकुण्ड में ही रुकवाया जा रहा है।अतः यदि आप भी बाबा के दरबार जाने का प्रोग्राम बना रहे है तो अगली खबर का इंतज़ार करे !

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस