
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, महिला एवं बाल अपराध* की जानकारी देकर जागरुक कर *सभी छात्र छात्राओं व अध्यापिकाओं को उच्चाधिकारी गण से प्राप्त आदेश-निर्देशों का पालन करते हुये नये कानून संशोधन-2023 की जानकारी दी गई।
, यातायात के नियमो के सम्बन्ध में जानकारी देकर पुलिस बल को आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने एवं साईबर अपराध के अन्तर्गत हाउस अरेस्ट/डिजीटल अरेस्ट/सेक्सट्रौशन, के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही साथ बैंक फ्राड, धोखाधडी, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का सही उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के आने पर बहकावे में ना आने व धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने और उनसे आग्रह किया कि आप भी अपने-अपने मित्रों, परिजनों, रिश्तोदारो व ग्राम वासियों के सम्मुख रखें । व मादक पदार्थों के सेवन करने से होने वाले दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।
यातायात नियमों व उत्तराखण्ड पुलिस एप्प व आपातकालीन नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । जिसमें 90 छात्र- छात्राओं व अध्यापक- अध्यापिकायें मौजूद रहे ।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक