
कलौंजी के बीज का सेवन तो सभी करते हैं। इन्हें सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि आपके बालों के लिए भी बहुत लाभकारी हैं। बालों की कई समस्याओं को दूर करने में भी कलौंजी का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बालों का झड़ना रोकने, बालों के बेहतर विकास, रूसी दूर करने, ड्राई और फ्रिजी हेयर जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए एक रामबाण उपाय है। सिर्फ इतना ही नहीं यह समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को दूर करने, और नैचुरली काले बाल पाने में भी मदद करता है। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं, कि कलौंजी से सफेद बाल काले कैसे करें ? सफेद बालों को काला करने के लिए आप कलौंजी का कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कलौंजी से बाल करने के 5 तरीके बता रहे हैं
बाल काले करने में कैसे फायदेमंद है कलौंजी-
कलौंजी में लिनोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। लिनोलेइक एसिड बाल काले वाली कोशिकाओं को नुकसान और कम होने से रोकने में मदद करता है। साथ ही बालों में ब्लैक-पिगमेंट कोशिकाओं को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। जो बालों को नेचुरल काला रंग प्रदान करने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से बालों में कलौंजी का प्रयोग करते हैं, तो इससे आप सफेद बालों की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं, और नेचुरली काले बाल पा सकते हैं। बस आपको इसे बालों लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए।
1. कलौंजी का तेल लगाएं
सफेद बाल काले करने के लिए आप रात को सोने से पहले बालों में कलौंजी का तेल लगा सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से कलौंजी का तेल बालों में लगाने से जल्द बाल काले होते हैं। आपको सप्ताह में 2-3 बार कम से 3-4 घंटों के लिए कलौंजी का तेल बालों में जरूर लगाना चाहिए।
2. कलौंजी के तेल में प्याज का रस मिलाकर लगाएं
प्याज का रस भी बालो को नेचुरल काला बनाने में मदद करता है। आप कलौंजी के तेल में प्याज का रस मिलाकर सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। कम से 3-4 घंटे के लिए जरूर लगाएं या रातभर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें।
3. कलौंजी के तेल में मेहंदी मिलाकर लगाएं
मेंहदी बालों को प्राकृतिक रंग प्रदान करती है। कलौंजी के तेल में मेंहदी की पत्तियां या पाउडर डालकर गर्म करें। इसे तब तक पकाएं जब कि मिश्रण काला ना हो जाए। मिश्रण को ठंडा कर लें और बालों में लगाएं। सप्ताह में 2-3 बार लगाने से बहुत फायदा मिलेगा। लेकिन 3-4 घंटों के लिए जरूर लगाएं।
4. कलौंजी के तेल में आंवला मिलाकर लगाएं
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे यह बालों की कई समस्याओं को दूर करता है। समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को दूर करने में भी यह बहुत लाभकारी है। आप कलौंजी के तेल में आंवला पाउडर या फल को पीसकर बालों में लगा सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार, 3-4 घंटो के लिए जरूर लगाएं।
5. कलौंजी का तेल एलोवेरा मिलाकर लगाएं
आंवला की तरह एलोवेरा भी बालों का काला करने में बहुत लाभकारी है। कलौंजी के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर इसे बालों में लगा सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार लगाएं।

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ