गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के महाविद्यालय मंगलवार को एक नाटक का मंचन किया गया। अंग्रेजी विभाग, गणमंग थियेटर ग्रुप एवं यूथ क्लब गोपेश्वर के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित नाटक के माध्यम से देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए जनजागरण किया गया।
नाटक के माध्यम से कलाकारों ने देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे यौन अपराधों, छेड़खानी, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि संवेदनशील मुद्दों को उठाया। नाटक के अंत में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीपी देवली ने कहा कि एक आदर्श समाज बनाने के लिए महिलाओं की सुरक्षा अति आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डीएस नेगी ने कहा कि बेटियों के लिए सुरक्षित समाज बनाने के लिए सर्वप्रथम बेटों को संस्कारित किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. पीएल शाह, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. वंदना लोहनी, डॉ. गुंजन माथुर, डॉ. दिनेश पंवार, नाटक निर्देशक अविनाश, पवन आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं
रैपिडो चालक द्वारा की गयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण,.शातिर चोर (रैपिडो चालक) को किया गिरफ्तार
*मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की