देवाल (चमोली)। सीएम पोर्टल पर चमोली जिले के देवाल ब्लॉक मुख्यालय पर संचालित मेडिकल स्टोरों के बारें में शिकायत की थी कि दूसरे के नाम के लाइसेंस पर दुकान संचालित की जा रही है। जिस पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी थराली निर्देश पर राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दवा की दुकानों का निरीक्षण किया।
देवाल के पूर्व प्रमुख मोहन राम आर्य ने बीते छह अगस्त को सीएम पोर्टल पर देवाल बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चलने और लाइसेंस किसी और के नाम पर, दुकान कोई और चला रहा है की शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी।
मंगलवार को नायब तहसीलदार अक्षय पंकज, सीएचसी देवाल चिकित्साधिकारी डा. अक्षत थापा, राजस्व उपनिक्षक जगदीश प्रसाद गैरोला, प्रमोद नेगी, पुष्कर नेगी देवाल पहुंचे । टीम ने 11 मेडिकल स्टोरों की जांच पड़ताल की गई। जांच अधिकारी नायब तहसीलदार अक्षय पंकज और मेडिकल आफिसर डा. अक्षत थापा ने बताया कि सभी मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस पाए गए और लाइसेंस के अनुसार दुकानों का संचालन किया जा रहा है। रिपोर्ट उपजिलाधिकारी थराली को सौंपी जाएगी।

More Stories
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद
इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें हीरे के हार का प्रदर्शन करना अभियुक्ता को पड़ा भारी, पहुंची सलाखों के पीछे, घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को लाखों रूपये कीमत के हीरे व सोने के आभूषणों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
अधिवक्ता नीरज पाण्डेय ब्रह्म शक्ति संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड राज्य प्रभारी नियुक्त