
आज देश के पहले *गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी* की जन्म जयन्ती *राष्ट्रीय एकता दिवस* के अवसर पर अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड* ने पुलिस मुख्यालय, देहरादून में उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि *मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सके। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।*
इसके पश्चात *पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा सभी पुलिस कर्मियों एवं प्रदेश वासियों को दीपावली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं* दी गयी ।
इस अवसर पर श्री अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, संचार, डॉ0 वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी , श्री ए.पी.अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना/ प्रशासन, श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, श्रीमती रिधिम अग्रवाल, विशेष सचिव, गृह, श्री नीलेश आनन्द भरने, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री अनन्त शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक सहित अन्य अधिकारीगण/ कर्मचारी गण मौजूद रहे ।


More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!