
आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन देहरादून में रस्मी परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान एसएसपी देहरादून तथा उपस्थित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्वांजली दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलायी गयी। साथ ही लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए बिना किसी पक्षपात, भय व असहिष्णुता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा विश्व में शान्ति सौहार्द तथा एकता स्थापित करने के लिये अपना पूर्ण प्रयास किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों/थानों तथा चौंकियो में भी उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई।

More Stories
मुज़फ्फरनगर पुलिस की मजबूत पैरवी और गुणवक्ता पूर्ण विवेचना के चलते अदालत ने औरगजेब को सुनाई जुर्माने के साथ साथ करीब साढ़े पांच साल की सजा.!
देहरादून की नेहरूकालोनी पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरो के गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 10 वाहन किये बरामद, पकडे गये आरोपी लॉक तोड़कर चुटकीयों मे ही हो जाते थे फुर्र.!
महंगा पड़ा इंस्टाग्राम पर हीरे जवाहरात का इस्तहार डालना, देहरादून की राजपुर पुलिस ने एक साल पहले हुई चोरी के तार से तार जोड़कर कर दिया खुलासा, नौकरानी ने ही मालकिन के विश्वास को तोड़कर चुरा लिए थे अपनी मालकिन के कीमती गहने, खुलासा करने वाली टीम के सरहानीय काम पर कप्तान ने की ईनाम की घोषणा.!