उत्तराखंड में कुर्सी सँभालते हीं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दिखा दिए तेवर, कह दी बड़ी बात….
देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विधिवत रूप से बतौर प्रदेश अध्यक्ष पद का चार्ज ले लिया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में करन माहरा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान,कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि वह पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे।
कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और आम जनता से समर्थन प्राप्त करेंगे। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार किया है और कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
उन्होंने पार्टी के नाराज विधायकों को साफ शब्दों में कहा कि सभी लोगों को मनाने का प्रयास किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ेगी तो नेताओं की बयानबाजी की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। कुल मिलाकर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चार्ज संभालते ही कड़े तेवर भी दिखाने शुरू कर दिए हैं।


More Stories
नाबालिगो की सुरक्षा के प्रति सजग पौड़ी पुलिस—गुमशुदा बालिका को ढूंढकर दिलाया सुरक्षित आश्रय, हरियाणा से उत्तर प्रदेश तक चली तलाश— नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर पुनर्वास केंद्र में कराया दाखिल ।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का सट्टेबाजों पर दोहरा वार,कालाढूंगी क्षेत्र में IPL मैच पर सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, हल्द्वानी में भी सट्टेबाज दबोचा !
देहरादून के राजपुर छेत्र मे सुबह सवेरे गोलीबारी से छेत्र मे फैली सनसनी,स्कार्पियो कार सवारो ने फॉर्चूनर कार को रोकने के लिए की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से मॉर्निंग वाक कर रहे सेना से रिटायर ब्रिगेडयर की गोली लगने से हुई मौत, फायरिंग कर भागने वालो का अब तक नहीं लगा कोई सुराग !