गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ के गरीब दलित परिवार के आपदा पीड़ितों पर किये गये फर्जी मुकदमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर गुरूवार को जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को भेजा गया है।
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती का कहना है कि जोशीमठ क्षेत्र के तमाम वाशिंदे पहले ही आपदा की मार से परेशान और बेहाल है उपर से अब पुलिस की ओर से दलित परिवारों के आपदा पीड़ितों को मुकदमें के नोटिस थमा दिए गये है। जबकि उनका कसूर सिर्फ इतना है कि वे अपने विस्थापन और पुनर्वास की मांग को लेकर 11 मई 2023 को एक मशाल जुलूस में शामिल हुए थे। उनका कहना है कि 11 मई 2023 को जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से साल भर चले आंदोलन के क्रम में अपनी मांगों पर कार्रवाई के संदर्भ में निकाला था। उनका यह भी कहना है कि संघर्ष समिति की ओर से उपजिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को इसकी सूचना भी दी गई थी। इसके बावजूद लोगों पर कार्रवाई किया जाना न्यायोचित नहीं है। वर्तमान समय में भी आपदा पीड़ित अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार से गुहार लगा रहे है लेकिन उनकी मांगों को सुनने के बजाय उल्टा उन पर मुकदमें किये जाने के नोटिस दिए जा रहे है। जो सरासर गलत है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आपदा पीड़ितों को पर हो रही इस कार्रवाई को रोका जाए तथा मुकदमें वापस लिये जाएं। ज्ञापन देने वालों में अतुल सती, संजय उनियाल, बुद्धिलाल, भवानी, महेंद्र, लक्ष्मी देवी, दीपक कुमार टम्टा आदि शामिल थे।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने रिटायर दरोगा के घर से हुई करोड़ो की चोरी का किया खुलासा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किये गये 745 ग्राम सोने के आभूषण तथा 02 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण, 01 अवैध पिस्टल .32 बोर 1 अवैध तमंचा .315 बोर घटना में प्रयुक्त 01 सब्बल, 01 मोटरसाइकिल की बरामद.!
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने मुज़फ्फरनगर निवासी सोफियान को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने नाबालिक लड़की हो होटल मे लेजाकर किया था बलात्कार, पुलिस ने नियमो का उल्लंन करने वाले होटल मैंनेज़र और संचालक को भी लिया हिरासत मे, पुलिस ने पर्यटन विभाग को होटल का लइसेंस निरस्त करने के लिए भेजी रिपोर्ट.!
डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर दून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान,15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा गाड्ढे भरने का काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य,स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें उतरी मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी.!