
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
उत्तराखंड की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) एसटीएफ ने थाना बसंत विहार पुलिस के साथ मिलकर अवैध नशे के बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है टीम ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से करीब 42 लाख रूपये की अवैध हीरोइन बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. अजय सिंह* द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) एस.टी.एफ. देहरादून को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किय जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक, एएनटीएफ परवेज़ अली के दिशा-निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान में थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून क्षेत्र से एक अभियुक्त गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान निवासी- आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून, मूल निवासी- ग्राम कोट खादर थाना रायपुर सादत बिजनौर उत्तरप्रदेश को तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि वह उक्त हेरोइन को तरुण पाल उर्फ़ चीनू पता थाना पटेल नगर देहरादून से लेकर आया था जिसे उसके द्वारा फुटकर में जरूरतमंदो को बेचा जाना था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बंसत विहार, जनपद देहरादून में NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त द्वारा बताये गये अन्य व्यक्ति की जांच की जा रही।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान निवासी- आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून, मूल निवासी- ग्राम कोट खादर थाना रायपुर सादत बिजनौर उत्तरप्रदेश
*बरामदगी का विवरण-*
144 ग्राम अवैध हीरोइन
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ “अजय सिंह ” द्वारा आज अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे।* किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु* 0135-2656202, 9412029536
*एएनटीएफ/एसटीएफ टीम*
1. उ.नि. दीपक मैठाणी
2. अ.उ.नि. योगेन्द्र सिंह
3. कान्स. रवि पंत
4. कान्स. दीपक नेगी
5. कान्स. दीपक चंदौला
6. कान्स. प्रशांत चौहान
*थाना बसंत बिहार पुलिस*
1. अ.उ.नि. गंभीर सिंह
2. म.का. 636 सारिता

More Stories
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया खुलासा, चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद, पकडे गए आरोपी घरो मे पेंट पुताई की आड़ मे देते थे चोरी की घटनाओ को अंजाम !
नैनीताल की काठगोदाम पुलिस ने नशे की जड़ पर किया कड़ा प्रहार, पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध के साथ दिलशाद को किया गिरफ्तार,अवैध स्मैक की मंडी बन चुके बरेली से लाकर टम्पू चलाने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक की सप्लाई ,आरोपी से पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत है करीब 17 लाख, नैनीताल पुलिस ने अब तक करीब सवा चार करोड़ रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे की कुशल रणनीति का मिला सकारात्मक परिणाम, लक्ष्मण झूला पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी सनीउर रहमान सत्यसाधू बन कर कर रहा था तीर्थ नगरी ने निवास !