विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दुर्घटना सम्भावित स्थानों को चिन्हित करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्टेट तथा नेशनल हाई-वे पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने तथा मुख्य हाइवे पर ओवर स्पीडिंग कर अपनी तथा दूसरों की जान को जोखिम में डालने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु कोतवाली डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर तथा थाना सहसपुर को स्पीड रडार गन उपलब्ध कराई गई है। जिसके माध्यम से मुख्य हाइवे पर दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सकेगी। वर्तमान में देहरादून क्षेत्र में पड़ने वाले नेशनल तथा स्टेट हाइवे पर यातायात पुलिस के 03 इन्सैप्टर वाहनो, 02 बुलेट मोटर साईकिलों में लगी स्पीड रडार गन तथा प्रेमनगर, DIT राजपुर तथा मोहकमपुर में 02 स्थानों पर लगे कुल 04 स्मार्ट कैमरों के माध्यम से ही ओवर स्पीडिंग के चालान किये जा रहे है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!