सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
लालकुआं। उत्तराखंड शासन ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं के लिए आनंद सिंह नेगी को सरकार की ओर से पुनः प्रबंध कमेटी का सदस्य नामित किया है।
उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी द्वारा नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि दुग्ध उत्पादक आनंद सिंह नेगी को नैनीताल दुग्ध संघ की प्रबंध कमेटी में सरकार की ओर से सदस्य मनोनीत किया जा रहा है। साथ ही कृत कार्यवाही से शासन को भी अवगत कराने को कहा गया है।
विदित रहे कि आनंद सिंह नेगी इससे पूर्व भी नैनीताल दुग्ध संघ में सरकार की ओर से नामित प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य थे। उन्हें पुनः सरकार द्वारा प्रबंध कमेटी का सदस्य नामित किया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त