
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
चलती ट्रेन में झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी अमज़द सोमवार देर रात को माल की बरामदगी के दौरान पुलिसकर्मी को गंगनहर की ओर धक्का देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। एएसआई की ओर से लक्सर जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना 26 अक्तूबर को रात 11 बजे रुड़की में गंगनहर पुल के पास हुई।
जानकारी के अनुसार झपटमारी के एक मामले में जीआरपी ने आरोपी अमजद उर्फ शहबाब निवासी ग्राम पाड़ली गुर्जर मिलाप नगर, रुड़की, हाल निवासी, कलियर को गिरफ्तार किया था। आरोपी को रुड़की जीआरपी चौकी लाया गया था। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। साथ ही उसने गंगनहर पुल के पास छोटे मंदिर के समीप बनी सीढ़ियों पर छीनी गई नकदी और मोबाइल फोन छिपाने की बात पुलिस को कही थी।
इस पर रात को करीब 11 बजे जब पुलिसकर्मी उसे साथ लेकर बताए गए स्थान पर मुकदमे से संबंधित माल बरामद करने के लिए पहुंचे। तभी बरामदगी की कार्रवाई के दौरान अचानक अमजद, कांस्टेबल आशीष कुमार को गंगनहर की ओर धक्का देकर अंधेरे में भाग निकला। इससे पहले की पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते वह अंधेरे में झाड़ियों में गायब हो गया।
पुलिसकर्मियों ने पहले आशीष को गंगनहर से खींचा। इसके बाद उन्होंने अमजद की तलाश की लेकिन वह भाग निकला। पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने की घटना पर हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस टीमें उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश में आरोपी के छिपने के संभावित ठिकानों पर आरोपी की तलाश में जुटी हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस,वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही,अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार.!
मुज़फ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने शातिर अपराधी गैंगस्टर डकैती और आपराधिक घटनाओ मे वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की कई घटनाओ मे रहा था शामिल.!
टिहरी पुलिस की सतर्कता से एक है परिवार चार लोगो की बचाई जान,चारो लोग गंगा स्नान के दौरान बह गये थे गंगा के तेज़ बहाव मे, टिहरी पुलिस के जवानो ने अपनी जान पर खेलकर बचाई चारो की जान.!