
हवा में चहलकदमी करते हुए ड्रोन कैमरे ने खोला कच्ची शराब बनाने के अड्डे का राज*
*ड्रोन की मदद से जंगलो व नालों के बीच बनाए गए अड्डे तक पहुंची हरिद्वार पुलिस टीम*
*आधुनिक टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से अवैध कार्य करने वालों में मचा हड़कंप*
*छुपाकर रखा गया करीब 10 हजार लीटर लाहन व शराब बनाने के उपकरण किए नष्ट*
*जंगल व नालो में छुप कर कच्ची शराब का कारोबार रखने वालो को किया जा रहा है चिन्हित*
*दो शराब तस्करों के विरुद्ध भी की गई गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई*
*कोई कहीं भी छुप कर गलत काम कर रहा हो, हमारी पुलिस टीम के रडार पर है, कड़ी कार्रवाई की जाएगी :: एसएसपी*

*कोतवाली लक्सर*
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025″* को सफल बनाकर समाज को सुधारने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के तहत लक्सर पुलिस टीम ने दिनांक-16.01.2023 को कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत *डेरा कलाल के घने जंगलो व नालों* में आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन कैमरे की मदद से अचानक छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढो के अंदर त्रिपाल में *छुपाकर रखे गए करीब 10000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए* बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
दिन से लेकर देर शाम ढलने तक चले इस अभियान के बाद अब पुलिस टीम जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे अभियुक्तों को चिन्हित कर रही है जल्द ही आसपास के देहात क्षेत्र के सभी घने जंगलों एवं गुप्त इलाकों/स्थानों पर भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वालों को चिन्हित कर उनपर नकेल कसी जाएगी। हरिद्वार पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल तेजी से पसर रहा है।
*दो के खिलाफ गुंडा एक्ट*
*अवैध कार्यों में लिप्त रहने वालों को कड़ा संदेश*
इस प्रकार के अवैध कार्यों में लिप्त रहने वालों के रिकॉर्ड को खंगालते हुए लक्सर पुलिस द्वारा अभियुक्त संतरपाल पुत्र समय सिंह तथा मोनू पुत्र अमर सिंह निवासी दाबकी कला थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर गलत काम करके समाज की फिजा खराब करने वालों को स्पष्ट एवं कड़ा संदेश दिया गया है।
*पुलिस टीम*
01. SHO लक्सर अमरजीत सिंह
02. SSI अंकुर शर्मा
03. C. प्रभाकर
04. C. वीरेंद्र
05. C.Dr. मनमोहन सिंह
06. PRD लोकेश

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!