
उत्तराखंड में तीन दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज (शनिवार) पर्वतीय इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है।केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इन जिलों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 और 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। जबकि 28 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को रुपये 1.20 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित, आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : ज्योति कोटिया
भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”, भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री