उत्तराखंड में भूकंप के बाद उत्तरकाशी में आंधी और तूफान का कहर कई जगहों में भारी नुकशान की खबर आ रही है….
बड़कोट : उत्तरकाशी जिले में खासकर रवांई घाटी में दिन में जहां भूकंप के झटकों से लोग दहशत में रहे। वहीं, रात होते होते आंधी और तूफान ने लोगों को डरा दिया। आंधी-तूफान से कई जगहों पर भारी नुकसान की खबरें भी सामने आ रही हैं।कहीं वाहनों पर पेड़ गिरे हैं, तो कुछ जगहों पर तूफान से पेड़ घरों पर आ गिरे। कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। गनीमत यह है कि फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं।

तूफान इतना तेज था के ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी के मकानों की छत पर लगे भारी भरकम पत्थर के पटाल भी हवा में उड़ते नजर आए। रात होने के कारण नुकसान की सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन, बताया जा रहा है कि तूफान से भारी नुकसान हुआ है।

तहसील पुरोला के अंतर्गत चंदेली के पास एक कार के ऊपर पेड़ गिरने के कारण उस पर सवार तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से पीएससी पुरोला ले जाया जा रहा है।

यमुनोत्री हाईवे पर नगर पालिका बड़कोट क्षेत्र के दुबाटा के पास वाहन के ऊपर पेड गिरा। दो तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस सहारनपुर से बडकोट आई थी। पुलिस 108 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।



More Stories
मसूरी में मतदाता सूची में नाम काटने की शिकायतों पर भड़का आक्रोश, कांग्रेस ने प्रशासन को सौंपा प्रत्यावेदन.!
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने फ़र्ज़ी रक्त दान शिविर लगाकर लहू का व्यापार करने वाले पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार,.पकडे गये आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगो से रक्त दान कराकर बेचते थे महंगे दामों मे,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा मे खून किया बरामद, पुलिस ने आरोपियों के वाहनों को भी किया सीज़,
एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में,ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल खुलासा,घटना को अजांम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 नेपाली मूल के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लाखों रू0 कीमत की ज्वेलरी हुई बरामद,गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देते थे नकबजनी की घटनाओं को अजांम.!