
चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला क्षेत्र सुस्वा नदी के पास कुड़कावाला में स्थित एक क्रेशर में एक नाबालिक लड़की के फांसी लगाने की सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा , जहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वहां काम करने वाले चार लड़कों द्वारा कूड़ा बिनने वाली दो लड़कियों को प्लॉट से छोटा मोटा लोहा उठाते रोक लिया था जिसमें एक लड़की भाग गयी और एक को उन्होंने रोक लिया व उसे कमरे में बैठा दिया । साथी उनके द्वारा पुलिस को भी कॉल किया,कि एक चोरी करते हुए युवती पकडी है,जिसे कमरे में बंद किया है व कुछ समय बाद बताया कि युवती ने कमरे में फांसी लगा ली है, पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उक्त लड़की द्वारा एक कमरे में फांसी लगा ली गई बताया गया। तथा वहां मौजूद लड़कों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिसे कुछ फुटेज प्राप्त हुई है, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है, मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर के पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है,पोस्टमार्टम हेतु डॉक्टर के पैनल को निर्देशित किया गया है। चारों युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रकरण में घटनास्थल को सील किया गया है तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित करने/क्रेशर को सील करने हेतु पुलिस द्वारा तहसीलदार को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। मृतका के परिजनों, जो केशव पूरी बस्ती के निवासी है को अवगत कराया गया कि घटना की तहरीर दी जाए जिससे पुलिस द्वारा तत्काल घटना के संबंध में कार्यवाही की जाए

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार, 5 करोड़ क़ी रंगदरी और जान से मारने क़ी धमकी का लगा आरोप, उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी मामले रही है काफ़ी चर्चित.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने अपने इष्टदेव से प्रदेश वासियो क़ी खुशहाली क़ी कि कामना, अपने बचपन क़ी मुँहबोली दादी से लिया आशीर्वाद !
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई, STF क़ी *किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे पकडे गए आरोपी,STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में जुटाई जा रही है जानकारी।