
कमल जगाती (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड में नैनीताल के मल्लीताल बाजार में लगातार चोरियां और हिंसक अपराध होने से नाराज व्यापारियों ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। आरोपी को बार बार छोड़ने से नाराज व्यापारियों ने नारेबाजी कर नैनीताल पुलिस को होश में आने की चेतावनी दी।
नैनीताल में आज मल्लीताल व्यापार मंडल के सदस्यों ने कोतवाली के आगे धरना प्रदर्शन शुरू किया। व्यापारियों ने बाजार की दुकानों में लगातार हो रही चोरी की वारदात और आरोपी द्वारा एक व्यक्ति का गला काटने की वारदात के खिलाफ कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कोतवाल धर्मवीर सोलंकी को एक सप्ताह में चोरियों पर पूर्ण अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आए दिन चोरियों की घटनाओं के बावजूद ओलिस चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। व्यापारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र के ताले तोड़कर चोरी हो गई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जल्द ही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। कोतवाल सोलंकी ने बताया कि व्यापारियों की जो मांग थी उसपर अब वो आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्यवाही करेंगे।

More Stories
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री