
देहरादून की विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में दूसरे समुदाय के युवक ने पड़ोसी के घर में खेल रही नाबालिग छात्रा की मांग भर दी। आरोप है कि युवक ने छात्रा को जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। उसके साथ छेड़खानी भी की। छात्रा के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।सूचना पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक शेखर बंसल करीब 20-25 कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की। माहौल गर्म देख पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया और शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया घटना की सुचना पर रविवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक कोतवाली पहुंचे। उनके साथ पीड़ित छात्रा के परिजन भी थे। पीड़िता की माता ने बताया कि वह और उनके पति काम के लिए बाहर गए थे। उनका बड़ा बेटा काम से आकर घर पर सो रहा था। उनकी 15 वर्षीय बेटी पड़ोसी के घर में सहेली के साथ खेल रही थी। इस दौरान दूसरे समुदाय का युवक घर में घुस आया और बेटी की मांग में सिंदूर भर दिया। उसको जबरदस्ती साथ ले जाने लगा। उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़खानी की। बेटी ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण घर पर पहुंचे।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक ने कोतवाली प्रभारी से बताया कि पछवादून में दूसरे समुदाय के युवकों के किशोरियों और युवतियों के उत्पीड़न और उन्हें साथ ले जाने की घटनाएं बढ़ रही है। यह एक सोची-समझी साजिश है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से युवक पर मुकदमा दर्ज उसकी गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, अपहरण, छेड़खानी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भी क्षेत्र का ही रहने वाला है। वह पीड़िता के गांव में ही किसी रिश्तेदार के घर रह रहा था।
उन्होंने बताया कि पीड़िता विद्यालय में पढ़ रही है। कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज करवाने वालों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष विपिन, आयुष, यश यादव, शिवा दर्ज़ेनो शामिल रहे।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार, 5 करोड़ क़ी रंगदरी और जान से मारने क़ी धमकी का लगा आरोप, उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी मामले रही है काफ़ी चर्चित.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने अपने इष्टदेव से प्रदेश वासियो क़ी खुशहाली क़ी कि कामना, अपने बचपन क़ी मुँहबोली दादी से लिया आशीर्वाद !
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई, STF क़ी *किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे पकडे गए आरोपी,STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में जुटाई जा रही है जानकारी।