मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी……
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही मैदानी इलाकों में हवाएं चलने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
अनुमान है कि बारिश होने के साथ ही इन जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। इधर हल्द्वानी में गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को हल्द्वानी में दिन के समय तेज धूप निकली। हालांकि हल्के बादल भी छाए रहे। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया है।


More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!