सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट नतीजों से पहले एक स्पेशल एक्सेस कोड जारी…….
दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 20 मई, 2024 के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं. इन दिनों 39 लाख स्टूडेंट्स, उनके अभिभावक व शिक्षक सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं नतीजों से पहले डिजिलॉकर का एक स्पेशल एक्सेस कोड जारी किया है. बता दें कि डिजिलॉकर अकाउंट के स्पेशल कोड के बिना कोई भी स्टूडेंट अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएगा।
सीबीएसई बोर्ड 2024 नतीजों से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर चेक करते रहने की सलाह दी जाती है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक खास सर्कुलर जारी किया है. उसमें स्पष्ट लिखा है कि स्टूडेंट्स के डिजिलॉकर अकाउंट्स के लिए एक्सेस कोड बना दिया गया है. डिजिलॉकर पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए 6 अंकों के एक्सेस कोड की जरूरत पड़ेगी.सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर पर कहां मिलेगा?
सीबीएसई स्टूडेंट्स DigiLocker Account के ‘इश्यूड डॉक्यूमेंट्स’ सेक्शन में अपने डिजिटल शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज चेक कर पाएंगे. सीबीएसई ने डिजिलॉकर अकाउंट्स में स्टूडेंट्स के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता में सुधार करने के लिए यह पहल की है. CBSE Board ने नए एक्सेस कोड सिस्टम को लागू करने के लिए नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के साथ भागीदारी की है.
स्टूडेंट्स digilocker.gov.in या डिजिलॉकर ऐप पर बोर्ड रिजल्ट चेक कर पाएंगे.CBSE DigiLocker Code: सीबीएसई डिजिलॉकर कोड कहां मिलेगा?
सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के डिजिलॉकर अकाउंट बने हुए हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स को उनके स्कूलों के डिजिलॉकर खातों के जरिए एक्सेस कोड दिए जा रहे हैं. इसके बाद स्कूल हर स्टूडेंट को व्यक्तिगत रूप से एक्सेस कोड आवंटित करेंगे. सीबीएसई बोर्ड के सभी स्टूडेंट्स को सीबीएसई डिजिलॉकर एक्सेस कोड हासिल करने के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा. सीबीएसई सर्कुलर चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।


More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री