उत्तराखंड में चिंता की बात, 83 लाख मतदाताओं में से 35 लाख ने वोट ही नहीं किया, अब आकड़ा पहुंचा 55.89 फीसदी…..
देहरादून: पांचों सीटों पर 55.89 फीसदी वोटिंग, लगातार दूसरी बार गिरा मतदान, चिंता में उम्मीदवारलोकसभा चुनाव में रात नौ बजे तक 55.89% प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2019 के लोस चुनाव में पांचों सीटों पर 58.01 प्रतिशत वोट पड़े थे।उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर नौ तक मतदान प्रतिशत के जो रुझान आए हैं, हाल दिए हैं कि उत्तराखंड के 83 लाख मतदाताओं में से 35 लाख मतदाताओं ने तो वोट ही नहीं किया ये सच में चिंता का सबब हैं।
उसने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। प्रचार और जागरूकता की तमाम कोशिशों के बावजूद उत्तराखंड का मतदाता बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर नहीं निकलानतीजा यह है कि लोकसभा चुनाव में 55.89% प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
2019 के लोस चुनाव में पांचों सीटों पर 58.01 प्रतिशत वोट पड़े थे। हालांकि, अगले कुछ घंटों में मतदान प्रतिशत में थोड़ी और बढ़ोतरी होने की संभावना, मगर रुझान बता रहे हैं कि 75 प्रतिशत का लक्ष्य काफी दूर रहेगा।


More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार