
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून नगर निगम के वार्ड नंबर 57 के मानव भारती स्कूल में बने मतदान केंद्र पर भाजपा विधायक उमेश काऊ और निर्दलीय विवेक कोठारी के बीच तीखी झड़प होने के बाद काफी हंगामा होने के चलते मतदान केंद्र में भारी तनाव बन गया शाम को विधायक मतदान केंद्र में पहुंच गए। डिम्पी ने विधायक की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए। इस मुद्दे पर डिम्पी समर्थकों की पुलिस से काफी देर तक बहस होती रही जिसके बाद विधायक उमेश शर्मा काऊ ने आकर डिम्पी को हंगामा ना करने की नसीहत दी जिसके बाद डिम्पी समर्थक बेकाबू हो गए और विधायक के साथ बहसबाजी करने लगे जिस पर विधायक समर्थक और डिम्पी समर्थक नारे बाजी करने लगे मामला बिगडता देख मौके पर पुलिस के अधिकारीयो ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भी पहुंच गए और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से शुरू किया।

More Stories
ऋषिकेश क्षेत्र में फ्लैट में जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख रूपये से ज्यादा की नगदी बरामद
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोईवाला पुलिस व आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने किया फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त को गिरफ्तार, अस्सिटेन्ट कमाण्डेट बनकर ठगी करने की फिराक मे था अभियुक्त