विकासनगर की ग्राम पंचायत जीवनगढ़ में चोरी और सीनाजोरी का मामला सामने आया है जहां पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने के कारण अवर अभियंता ने डाकपत्थर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त सूचना जानकारी के अनुसार अवर अभियंता बारू सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को ग्राम पंचायत जीवनगढ़ में वसूली अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया था। वहां हनीफ नाम के उपभोक्ता पर 15801 रुपये का बकाया था। उसने अंतिम बार पांच हजार का भुगतान छह अप्रैल 2022 को किया था। बकाया बिल का भुगतान न करने पर कर्मचारियों ने उसका कनेक्शन काट दिया। इस पर हनीफ भड़क गया। उसने मौके पर मौजूद स्टाॅफ प्रवीन कुमार, अर्जुन चौहान, प्रवीन राठौर, दीपक कुमार सहित मेरे साथ भी हाथापाई और मारपीट की है हमारे द्वारा विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद अवर अभियंता ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कामकाज में बांधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी