थाना राजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि दून डिवाइन राजपुर देहरादून में एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली है। उक्त सूचना पर तत्काल आईटी पार्क पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मनोज बंसल पुत्र ओम प्रकाश बंसल निवासी लेन न0-1, दून डिवाइन आईटी पार्क, देहरादून, उम्र 71 वर्ष द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगायी गयी थी। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नी का कुछ माह पूर्व स्वर्गवास हो गया था तथा मृतक का पुत्र गुड़गांव में जॉब करता है। मृतक की एक पुत्री दून डिवाइन में ही रहती है। पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर शव को पी0एम0 हेतु भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश की नाकाम, उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्तिथ सीट कवर गोदाम में लगी भीषण आग
आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर नशा तस्कर, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की अवैध स्मैक बरामद