
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून क़ी थाना सेलाकुई पुलिस ने अवैध स्मैक के तस्कर को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक बरामद क़ी है पकड़ा गया आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता है और सामान डिलीवर करने क़ी आड़ मे ही स्मैक क़ी तस्करी करता था प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02.10.2026 को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आकास्मिक चैकिंग के दौरान तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क से 01 अभियुक्त कमल चौधरी को 22.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 147/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है तथा बरामद स्मैक को वह एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीद कर लाया था, जिसे वह सामान की डिलीवरी की आड में नशे के आदि व्यक्तियों को उंचे दामों में सप्लाई करता था। अभियुक्त से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बंध में जानकारियां प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्व भी अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
कमल चौधरी उर्फ बॉबी पुत्र कटार सिंह, निवासी कुआंखेडा, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, हाल किरायेदार शमी चौधरी राजावाला, सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष
*बरामदगी विवरणः-*
22.81 ग्राम अवैध स्मैक
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 सुमेर सिंह
2- का0 वीर सिहं
3- का0 मधूसुदन

More Stories
हरिद्वार क़ी भगवानपूर पुलिस ने हत्या क़ी घटना का 48 घंटो मे ही कर दिया खुलासा,आदित्य राणा क़ी आपसी विवाद को लेकर हुई थी हत्या,पुलिस ने हत्या मे शामिल तीनो नामजद आये पुलिस की हिरासत में.!
सहस्त्रधारा में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, SDRF ने रेस्क्यू कर तीन घायलों को सुरक्षित निकाला
काशीपुर का छोटा डाकघर बनता जा रहा है शो पीस,कर्मचारियों द्वारा डाकघर मे आने वाले ग्राहकों को किया जाता है परेशान,कभी सर्वर डाउन तों कभी प्रिंटर खराब का करते है बहाना.!