October 3, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पौड़ी पुलिस गांव-गांव चौपाल लगाकर कर रही आमजन को नए आपराधिक कानूनों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक,ग्रामीणों को नए आपराधिक कानून जैसे जीरो FIR एवं साइबर ठगी से बचाव के बताए गये महत्वपूर्ण उपाय।

 

राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार

जनपद में आमजन को कानून के प्रति जागरूक करने तथा बदलते डिजिटल परिवेश में बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर स्थानीय नागरिकों के साथ चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, पुलिस सेवाओं तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 02.10.2026 को पौड़ी पुलिस की विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय ग्रामीणों के बीच चौपाल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौकी पाबौ पुलिस टीम द्वारा ग्राम बिशल्ड, थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा ग्राम सभा धमंड, ग्राम चमोली सबदरखाल देवप्रयाग में, थाना पैठाणी द्वारा पैठाणी तथा कलालघाटी द्वारा ग्राम जसोदापुर में पुलिस टीमों द्वारा ग्रामीणों के साथ संवाद कर नए आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नए आपराधिक कानूनों, जीरो FIR, उनके कानूनी अधिकारों एवं पुलिस से संबंधित सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कानून एवं नियमों का पालन करने की अपील की गई।

 

इसके साथ ही ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विशेष रूप से सतर्क किया गया। पुलिस टीमों द्वारा साइबर ठगी, फर्जी लिंक, OTP साझा करने, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, डिजिटल अरेस्ट, पुलिस/सरकारी अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं फर्जी निवेश योजनाओं से बचाव के उपाय बताए गए।पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत करने की जानकारी दी गई।

You may have missed

Share