
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। 12 साल बाद आयोजित होने जा रहे मसूरी के शरदोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छह से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के साथ ही आयोजन के बजट, सजावट और समितियों की कार्यप्रणाली को लेकर सभासदों ने सवाल भी उठाए।
पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि घंटाघर, शहीद स्थल, गांधी चौक और टाउनहाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों और प्रदेश की लोक संस्कृति को विशेष स्थान देने के साथ बड़े कलाकारों को भी मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभासदों की आपत्तियों को संज्ञान में लेकर आवश्यक समाधान किया जाएगा।
बैठक में सभासदों ने आयोजन पर खर्च होने वाले बजट का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग उठाई। सभासद सचिन गुहेेर ने सजावट में चीनी लाइटों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कहा कि स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं सभासद शिवानी भारती ने अपने स्तर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर कुछ लोगों द्वारा पूछताछ किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पालिका अध्यक्ष से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। सभासद अमित भट्ट ने निजी पारिवारिक कारणों से शरदोत्सव की सभी समितियों से इस्तीफा दे दिया।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शरदोत्सव को मसूरी की संस्कृति, लोक कला और स्थानीय प्रतिभाओं का उत्सव बनाने का प्रयास है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग से तैयारियां की जा रही हैं।

More Stories
पौड़ी पुलिस गांव-गांव चौपाल लगाकर कर रही आमजन को नए आपराधिक कानूनों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक,ग्रामीणों को नए आपराधिक कानून जैसे जीरो FIR एवं साइबर ठगी से बचाव के बताए गये महत्वपूर्ण उपाय।
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन, गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि