राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
तीर्थ नगरी ऋषिकेश मे मानवता को शर्मशार करने वाली खबर आ रही है जहा कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव मिला है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के समीप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर के अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंदनगर स्थित डंपिंग जोन में कूड़े के ढेर के बीच एक थैले में नवजात का शव मिला है। यहां डंपिंग जोन में काम करने वाली एक महिला को यह थैला दिखा। जब महिला ने थैला खोला तो देखा कि उसमें एक नवजात का शव था।महिला की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी बिन ब्याही माँ ने शव को थैले में रख कूड़े के साथ इसे कूड़ा वाहन में रखा होगा और कूड़ा वाहन से नवजात का शव डंपिंग जोन तक पहुंचा। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, शहर के अस्पतालों में भी दो-तीन दिनों में हुए प्रसव के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।
इस मामले मे जब एसपी देहात जाया बलूनी से बात की तो उन्होंने बताया कूड़ा डंपिंग जोन में नवजात का शव मिला है। नवजात दो से तीन दिन का बताया जा रहा है। इस संबंध में पड़ताल की जा रही है। –

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था को पालिता लगाने वालों के खिलाफ होंगी कठोरतम कार्यवाही – मणिकांत मिश्रा एसएसपी उधमसिंह नगर !
पौड़ी पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ व उत्पीड़न करने के मामले में आरोपी उस्मान को चंद घंटों में ही किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी युवती को अश्लील मैसेज और कॉल कर के करता था परेशान !
रुद्रपुर मे नशा तस्कर को पकड़ने गई ANTF और SOG टीम पर किया पथराव, भीड़ ने स्मैक के साथ पकडे गये नाज़िम को छुड़ाने का किया प्रयास, पथराव मे एक सिपाही गंभीर रूप से हुए घायल, पुलिस और RAF ने निकला फ्लैग मार्च !