
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
देहरादून की पटेल नगर पुलिस ने नूर आलम नाम के एक विधर्मी को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार नूर आलम गैर समुदाय की लड़की को अपने मोह पाश मे बांध कर लड़की सहित फरार हो गया था प्राप्त सुचना के आधार पर दिनांक 21/03/2025 को पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर अपनी पुत्री के बिना बताये घर से कही चले जाने के सम्बन्ध मे एक लिखित तहरीर दी गई, प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना पटेलनगर पर गुमशुदगी क्रमांक 32/2025 पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 22-03-2025 को वादी द्वारा नूर मोहम्मद नाम का लड़के द्वारा उनकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के संबंध में जानकारी दी गयी, जिस पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर उक्त गुमशुदगी को मु0अ0सं0-120/2025 धारा 140(3)/64 BNS मे तरमीम कर अभियुक्त की तलाश शुरु की गई ।
घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, पुलिस की sog टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के पंजाब में होने की जानकारी मिली, प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहर्ता की सकुशल बरामदगी हेतु एक टीम को तत्काल गैर प्रान्त पंजाब रवाना किया गया, जहाँ टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुए दिनांक 29-03-2025 को अभियुक्त नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद नसीम को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से अपहर्ता को बरामद करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी रहमत नगर निकट भायला फाटक देवबन्द, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी नयागांव
2- अ0उ0नि0 विजय प्रताप सिह
3- का0 अरुण कुमार
4- का0 नितिन कुमार
5- का0 सतीश गोस्वामी
6- म0का0 सावित्री
7- हे0का0 किरन कुमार, SOG देहरादून
8- का0 आशीष शर्मा, SOG देहरादून

More Stories
80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण,स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर किया नमन,पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा तथा अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को किया प्रेरित,पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर किया सम्मानित.!
देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा.!
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!