
देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर आज बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर द्वारा देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई।
*तिरंगा यात्रा से पूर्व छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि इस तिरंगे की खातिर न जाने कितनी मांओं की कोख उजड़ गई।न जाने कितनी बहनों का सिंदूर उजड़ गया और न जाने कितनी सबलाये अबला बन गई। आज जब हम इस तिरंगे को लेकर निकल रहे हैं तो वह हमें यह याद दिला रहा है कि हमें यह आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली है।इसलिए हमें अपने हाथों में यह तिरंगा लेकर संकल्प करना चाहिए कि हम अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए मन वचन एवं कर्म से प्रयास करेंगे।*
तिरंगा यात्रा जब नगर पंचायत परिसर में पहुंची तो वहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गुल बाहर के साथ सभी सभासदों ने पुष्प वर्षा करके शहीदों को नमन किया तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन बढ़ाया। तिरंगा यात्रा भगवानपुर के प्रमुख बाजार से होती हुई वापस बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर पर ही समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा की अगुवाई एनसीसी कैडेट के साथ एनसीसी के अधिकारी सुधीर सैनी कर रहे थे।

इस अवसर पर संजय पाल ललिता, पारुल,श्रीमती अनुदीप, रितु वर्मा, संगीता गुप्ता, कल्पना सैनी, निधि, अर्चना पाल,निखिल अग्रवाल,विजय त्यागी,रजत बहुखंडी,सैयद त्यागी,रोहित,बृजमोहन, अशोक,वसीम,राजकुमार, लोकेश आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* *न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग.!
स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में फ्लैग मेकिंग इवेंट एवं देशभक्ति प्रदर्शनी का किया आयोजन, पुलिस मार्डन स्कूल व पुलिस परिवार के बच्चो ने उत्हास से लिया प्रतिभाग।