
आज भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत एक सप्ताह चलने वाले स्वच्छता अभियान के आह्वान पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा आईएसबीटी के निकट महाराणा प्रताप की मूर्ति एवं पार्क का स्वच्छ अभियान कार्यक्रम चलाया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी एवं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में निरंजनपुर मंडी के समीप शिव मंदिर में सफाई अभियान किया गया इस सफाई अभियान के माध्यम से महानगर के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्यक्रम किया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने कहा यह सब कार्यक्रम प्रभु श्री जी राम जी के चरणों में समर्पित हैं कई वर्षों बाद प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं।
साथ ही महानगर अध्यक्ष जी ने सभी युवा साथियों को आवाहन किया कि आज देश में राम मय राज स्थापित होने वाला है 22 जनवरी को जब प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान होंगे पूरा देश जगमगा उठेगा। जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं स्वच्छता की ओर ध्यान दे रहे हैं हमें अपने सनातन धर्म को ध्यान में रखते हुए अपने आसपास के सभी मंदिरों में पूरे सप्ताह सफाई अभियान करना चाहिए।
महानगर देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई विभिन्न स्थानों पर मंदिरों पर स्वच्छ अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी जी बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला जी अजीत चौधरी मधु भट्ट कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल अनिल गोयल सुभाष बर्थवाल और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा सभी सफाई अभियान किया गया। जिसमें में महानगर के सभी पदाधिकारी मोर्चा के पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!